अपरिचित से परिचित
कितने ही लोगो ने फ़िल्म अपरिचित देखी होगीउनमे से कितने ही लोगो ने उसे सराहा होगा, तो किसी ने फ़िल्म की कहानी को पसंद किया होगा, किसी को थीम पसनद आयी होगी ।देखा जाए तो नायक का काम प्रशन्सा योग्य है। बड़ी ही खूबसूरती से तीन चरित्रों को संभाला गया है।
परन्तु इस सबके रहते वे कितने लोग हैं जो इस फ़िल्म से कुछ सिख ले पाये हैं।
ये समझने में सक्षम हुए है की निर्देशक क्या संदेश देना चाहता है। क्या दिखाना चाहता है। हिन्दी सिनेमा जगत में समय पर हर तरह को बुराइयों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाता रहा है।
अपरिचित में वे हर प्रकार की बुराइयाँ दिखाई गई हैं जो आज समाज के हर हिस्से में व्याप्त हैं।
इन्ही छोटी-छोटी गलतियों से भ्रष्टाचार का एक का बड़ा जाल बन जाता है। भ्रष्टाचार कब किसका सगा रहा है? जिस देश में समाज में भ्रष्टाचार शब्द का समावेश हो जाता है वहां पिछडेपन और अवन्नती के सिवाय कुछ और प्राप्त नहीं हो सकता.
इसका एक उदाहरण फिल्म में दिखाया गया है. सिंगापूर जो २५ साल पहले कुछ था आज कुछ और हो चूका है. जापान जिसकी बम गिरने की कहानी बच्चा-बच्चा जनता है वो देश technology में कितना आगे जा चूका है और हम ६० साल की सवतंत्रता में कहा तक पहुँच पाए हैं?
किन कारणों से हम पीछे रह गए?
क्या सचमुच में किसी ऐसे अपरिचित की जरुरत है जो इन बुराइयों को रोक सके जो हमें ये सब करने से रोक सके जो अपने आप कर्तव्य पूरा करने का जज्बा रखता हो. जो इंसानियत को भी महत्व देता हो. जो देशभक्ति को अपने कार्यो के जरिये प्रकट करता हो. यदि पुरे परिवार में एक व्यक्ति भी ऐसी सोच रखता हो तो वो दिन दूर नहीं होगा जब इमानदारी क्रत्वयानिष्ठा में दुनिया भर में भारत के उदाहरण दिए जायेंगे .
मूल्यांकन किया जाए तो हमे किसी ऐसे अपरिचित की आवश्यकता नहीं है, आवश्यकता है तो अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनने की.
यही अपरिचित से परिचित का अर्थ है.