Wednesday, October 20, 2010

एक देश कहे कहानी

एक देश कहे कहानी

एक देश कहे कहानी,
आ गए सरकार चलाने,
तो क्यों ना करे बेईमानी,
कीड़ा खेले करोड़ों में,
लालू न छोड़े चारा भी,
अपने घर से क्या जाता है,
मगर टैक्स तो बढाना है,
जज करे संपत्ति सावर्जनिक,
संसद पिटे सर,
तो नेता पहुंचे स्विस,

एक देश कहे कहानी,
राष्ट्र से महायुद्ध जरुरी,
युद्ध से महायुद्ध,
तो जन करे महाजन से टी. वी. पर ही शादी,
हॉकी की बॉल, क्रिकेट के बैट से पिटी,
हिंदी की इज्जत अंग्रेजों से लुटी,
बलात्कारी काटे हंस कर 6 महीने,
और सरबजीत पूरी उम्र गुजोर!!??

एक देश कहे कहानी,
सुखी आँखों से रोये जनता हमारी,
अफजल खाए बिरयानी, और
कसाब करे कोर्ट में शैतानी,
फिर भी सर्कार करे मेहमान बना के खातिरदारी,
हरे हरे गढ़ बन गए लाल गढ़ - मनाये खून की होली और गोलियों की दिवाली,

एक देश कहे कहानी,
फुटपाथ पर सामान बेचकर,
रात भी वहीं गुजरे,
और सेंसेक्स अर्थव्यवस्था की रीढ़ सवारे...!!!

एक देश कहे कहानी,
एक देश कहे रो रो कर कहानी,
लिखने बैठे यदि तुम मेरी कहानी,
महाभारत नहीं रहेगा महाकाव्य तुम्हारा,
महाभारत नहीं रहेगा महाकाव्य तुम्हारा,
चीन घेरे धरती हमारी - तो अगले दिन ही मंत्री अपना बयान सवारें...
महंगाई ने की थाली खाली और
थोक मूल्य सूचकांक अपना इतिहास निखारे,
यहाँ गोदामों में तो अनाज सड़े पर,
गरीब पेट में लात पड़े..

एक देश कहे कहानी,
यहाँ डेंटिस्ट बेचे टूथपेस्ट और मंजन,
साबुन बेचे साइंटिस्ट और सत्संगी कमाए सैक्स रैकेट का पुण्य,
यहाँ पिज्जा पहुंचे पुलिस और एम्बुलेंस से पहले,
यहाँ कार लोन मिले 5 % और शिक्षा पर मिले 12 %,
यहाँ चावल है 40 रु० किलो और सिम कार्ड की तो लगी है फ्री सेल.........!!!!!!

भारत में व्यवस्थाये

भारत में व्यवस्थाये

भारत अगर लोकतंत्र ना होता तो कैसा रहता? इसकी परिकल्पना भी की जानी चाहिए! फिलहाल हम कल्पना करते हैं सरकार द्वारा संजोए गए विकसित भारत की!

दिवाली का त्यौहार नज़दीक है, भगवान् राम के घर आगमन के साथ-साथ यह त्यौहार दिल्ली में हुए बम विस्फोटो की याद भी स्वयं दिलाता है! परन्तु जब हम मुंबई हमले की बरसी मनाएंगे तो ही पता चलेगा की चाँद नेताओ की सुरक्षा और एक अरब भारतियों की सुरक्षा में कितना फर्क है!!

सूखे वा खाद्य संकट जैसी स्थिति में सरकार की योजनाए कहाँ तक सार्थक होंगी, यह भी परखने लायक होगा!!

लाडली योजना, सगुन योजना, लक्ष्मी योजना, नरेगा below power line स्कीम आदि ना जाने कितने कार्यक्रम चलते हैं इस देश में, पर क्या करें भ्रष्टाचार, दलाली, घूसखोरी, घोटाला सब कुछ फेविकोल की तरह चिपक के बैठा है, ये सब हते तो ये योजनाये अपना असर दिखाएगी ना!!!

वाराणसी के एक गाँव में एक औरत का घर बारिश की वजह से टूट गया वो साड़ी रात अपे बच्चे के साथ भूखी बैठकर भीगती रही, न कोई प्रशासन, ना कोई गाँव वाला उसकी मदद को आया और उसने अंत में दम तोड़ दिया पर जैसे ही वो किसी की सहायता देखने लायक नहीं रही तभी लोगों ने चन्दा इकठ्ठा कर उसके अंतिम संस्कार में उसकी मदद की, यहाँ तक की वहां का प्रशासन भी हिल गया!!! उसको नरेगा, लाडली, लक्ष्मी, बी.पी.एल. योजनाए कहाँ चली गई थी??? ये शायद सी.बी.आई. भी पता न कर पाई!!!

बिहार के गया का धार्मिक ग्रंथों में भी जिक्र रहता है! श्री विष्णु जी की तपोभूमि तथा भगवान् बुद्ध की ज्ञान भूमि का साक्षी है गया! आज कल में वहां पर 15 दिनों तक चलने वाले श्राद्ध संपन्न किये गए है! वहां पर देश भर से लोग इकठ्ठा होते हैं और अपने पित्रों के लिए पूजा अर्चना करके, उनको भोजन अर्पण करते हैं!!!

गाय न मिलने पर वो लोग इस भोजन को नदी में बहा देते हैं! परन्तु दयनीय स्थिति तो उन लोगों की है जो इस भोजन को नदी से भी निकाल कर इकठ्ठा कर के खाते हैं और अपने परिवार का पेट भरते हैं!!!!!

श्राद्ध तो संपन्न हो गए अब वो क्या करेंगे???????

Sunday, September 27, 2009

Chetna

अपरिचित से परिचित
कितने ही लोगो ने फ़िल्म अपरिचित देखी होगीउनमे से कितने ही लोगो ने उसे सराहा होगा, तो किसी ने फ़िल्म की कहानी को पसंद किया होगा, किसी को थीम पसनद आयी होगी ।

देखा जाए तो नायक का काम प्रशन्सा योग्य है। बड़ी ही खूबसूरती से तीन चरित्रों को संभाला गया है।

परन्तु इस सबके रहते वे कितने लोग हैं जो इस फ़िल्म से कुछ सिख ले पाये हैं।

ये समझने में सक्षम हुए है की निर्देशक क्या संदेश देना चाहता है। क्या दिखाना चाहता है। हिन्दी सिनेमा जगत में समय पर हर तरह को बुराइयों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाता रहा है।
अपरिचित में वे हर प्रकार की बुराइयाँ दिखाई गई हैं जो आज समाज के हर हिस्से में व्याप्त हैं।

इन्ही छोटी-छोटी गलतियों से भ्रष्टाचार का एक का बड़ा जाल बन जाता है। भ्रष्टाचार कब किसका सगा रहा है? जिस देश में समाज में भ्रष्टाचार शब्द का समावेश हो जाता है वहां पिछडेपन और अवन्नती के सिवाय कुछ और प्राप्त नहीं हो सकता.

इसका एक उदाहरण फिल्म में दिखाया गया है. सिंगापूर जो २५ साल पहले कुछ था आज कुछ और हो चूका है. जापान जिसकी बम गिरने की कहानी बच्चा-बच्चा जनता है वो देश technology में कितना आगे जा चूका है और हम ६० साल की सवतंत्रता में कहा तक पहुँच पाए हैं?

किन कारणों से हम पीछे रह गए?

क्या सचमुच में किसी ऐसे अपरिचित की जरुरत है जो इन बुराइयों को रोक सके जो हमें ये सब करने से रोक सके जो अपने आप कर्तव्य पूरा करने का जज्बा रखता हो. जो इंसानियत को भी महत्व देता हो. जो देशभक्ति को अपने कार्यो के जरिये प्रकट करता हो. यदि पुरे परिवार में एक व्यक्ति भी ऐसी सोच रखता हो तो वो दिन दूर नहीं होगा जब इमानदारी क्रत्वयानिष्ठा में दुनिया भर में भारत के उदाहरण दिए जायेंगे .

मूल्यांकन किया जाए तो हमे किसी ऐसे अपरिचित की आवश्यकता  नहीं है, आवश्यकता है तो अपनी अंतर आत्मा की आवाज सुनने  की.

यही अपरिचित से परिचित का अर्थ है.

Saturday, July 25, 2009

Friday, February 6, 2009

युवा चेतना

जागो, उठो, बढो, अपनी जिम्मेदारियों को स्वयं के कन्धों पर लेकर चलो,
तुम्हें उन्नति करने से कोई नही रोक सकता....
(स्वामी विवेकानंद)